अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार नाईजीरिया में आतंकवादी गुट बोको हराम ने सरकार से हर प्रकार के समझौते की खबरों का खंडन कर दिया है।
फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार बोको हराम द्वारा जारी वीडियो में आतंकवादी गुट बोको हराम के प्रमुख अबू बक्र शेख़ू ने कहा कि सरकार के साथ उनकी कोई डील नहीं हुई है इस तरह के गलत प्रचार से नाईजीरियन सरकार और बोको हराम के बीच भविष्य में होने वाली शांति वार्ता रद्द हो सकती है। उनका कहना था कि 3 महीने पहले स्कूल से किडनैप की गई 219 लड़कियां अभी भी उनके कब्जे में हैं लेकिन उन्होंने इस्लाम स्वीकार कर लिया है जिसके बाद उनकी शादी करा दी गई है।
गौरतलब है कि बोको हराम नाईजीरिया में वहाबी चरमपंथी सशस्त्र गिरोह है, इस गिरोह ने नाईजीरिया के खिलाफ़ विद्रोह शुरू कर रखा है। 2009 में बोकोहराम के विद्रोह शुरू होने के बाद से विभिन्न घटनाओं में अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं।
1 नवंबर 2014 - 12:34
समाचार कोड: 648456
नाईजीरिया में आतंकवादी गुट बोको हराम ने सरकार से हर प्रकार के समझौते की खबरों का खंडन कर दिया है।